spot_img

Breaking : अरुण साव, गोमती साय ने दिया इस्तीफ़ा, कतार में रेणुका सिंह…

HomeCHHATTISGARHBreaking : अरुण साव, गोमती साय ने दिया इस्तीफ़ा, कतार में रेणुका...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस्तीफा दे दिया है। साव के साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गोमती साय ने भी अपना इस्तीफा दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : जल्द होगा छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, इस दिन ले…

दरअसल भाजपा के ये दोनों नेता विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होने के साथ ही साथ लोकसभा सांसद भी थे। लिहाज़ा दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

दोनों ने आज लोकसभामुपस्थित होकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौपा है। हालांकि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने अब तक अपना इस्तीफा लोक सभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। उनके इस्तीफा नहीं देने पर कई तरह के कयास लगने भी शुरू हो चुके है।

भैयाजी ये भी देखें : दुनिया की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों की सूची जारी,चौथे स्थान पर…

खबर ये भी है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकतें है। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम और तीनों राज्यों की कैबिनेट पर भी चर्चा होने की उम्मीद जताई गई है।