spot_img

जल्द होगा छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, इस दिन ले सकते है शपथ…

HomeCHHATTISGARHजल्द होगा छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, इस दिन ले सकते...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा सकती है। भाजपा के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जा सकता है। जिसकी तैयारियां भी पार्टी ने शुरु कर दी है।

भैयाजी ये भी देखें : बेमौसम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, रायपुर में 21 डिग्री…

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नीतिन नबीन के साथ पर्यवेक्षकों का दल 8 दिसंबर को रायपुर पहुंचेगा। जिसके बाद विधायकदल की बैठक होगी। इस बिथाक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाएगा। वहीं 9 या 10 दिसंबर तक सूबे के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है।

भैयाजी ये भी देखें : दुनिया की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों की सूची जारी,चौथे स्थान पर…

खबर यह भी है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी इस बार आदिवासी कोटे से मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, विष्णु देव साय और राम विचार नेताम के नाम प्रमुखता से सामने है। हालांकि इसके अलावा प्रदेश के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग प्रदेशभर से उठ रही है। बृजमोहन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसे में सुबे के नए मुख्यमंत्री को लेकर जनता के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है।