spot_img

Naxal Breaking : माओवादियों ने की कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या

HomeCHHATTISGARHNaxal Breaking : माओवादियों ने की कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या

रायपुर। माओवादियों (Naxal) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक पुल निर्माण में लगे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी पर माओवादियों ने अपनी भड़ास निकाली है।

भैयाजी ये भी पढ़े : IED BLAST : दंतेवाड़ा में चार IED बम बरामद, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

कंपनी के कर्मचारी की नक्सलियों (Naxal) ने हत्या कर दी है। माओवादियों ने कर्मचारी से काम करने के एवज़ में हफ्ता माँगा था, जिसकी रकम नहीं मिलने पर कर्मचारी की हत्या कर दी गई।

Naxal ने की हत्या

ये पूरा मामला झारखंड के लोहरदग्गा जिले का बताया जा रहा है। लोहरदग्गा जिले में नक्सलियों ने पुलों को बनाने में शामिल एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या की है। कर्मचारी की हत्या के बाद माओवादियों (Naxal) ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

भैयाजी ये भी पढ़े : Naxal Breaking : दंतेवाड़ा में कैंप खुलने का नक्सलियों ने किया विरोध, फेंका पर्चा…

लोहरदग्गा जिला पुलिस ने यह जानकारी दी है। नक्सलियों (Naxal) ने बुधवार को पेरासर में कंपनी के कैंप ऑफिस पर धावा बोल दिया था। 20 वर्षीय युवक विक्की गुप्ता की हत्या कर दी, साथ ही तीन वाहनों को जला दिया।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों बस्तर संभाग में माओवादियों की मांद में पुलिसिया धमक से नक्सली बौखला उठे है। माओवादियों ने अब दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले कटेकल्याण में खुल रहे पुलिस कैंप का विरोध किया है। इसके लिए एरिया कमेटी के सचिव मंतू ने बकायदा प्रेसनोट जारी कर अपना विरोध दर्ज कराया है। नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट में ये कहा गया है कि कटेकल्याण एरिया में कैम्प खोलने के विरोध करते है।