spot_img

कोविड अस्पताल में दीपावली के मद्देनजर डॉक्टरों ने बजाया संगीत, जमकर थिरके मरीज- कोविड वारियर्स

HomeNATIONALकोविड अस्पताल में दीपावली के मद्देनजर डॉक्टरों ने बजाया संगीत, जमकर थिरके...

बडोदरा। दीपावाली (Deepawali) का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ पूरे देश में मनाया गया। कोविड महामारी के चलते इस बार की दीपावली हर दीपावली से अलग रही। दीपावली में देश के कई इलाको में आतिशबाजी प्रतिबंधित थी। प्रतिबंध के बावजूद जमकर लोगों आतिशबाजी करते नजर आए। इन सबके बीच बड़ी तादाद ऐसे लोगों की भी रही, जिनकी दीपावली अस्पताल में मनी।

भैयाजी ये भी पढ़े : महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल खोलने ठाकरे सरकार ने दी इजाजत, प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं करना होगा ये काम

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात के वडोदरा में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों ने अस्पताल में ही डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के बीच दिवाली मनाई। वडोदरा के सयाजीराव गायकवाड़ अस्पताल के कोरोना वार्ड में भी दीपावली मनाई गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज चिकित्साकर्मियों के साथ झूमकर दीपावली (Deepawali) मनाते नजर आ रहे हैं।

बजा संगीत और सब थिरकने लगे

बडोदरा के सर सयाजीराव गायकवाड़ कोविड -19 डेडिकेटेड सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने त्योहार पर कोरोना के कारण अपनों से दूर कोरोना का उपचार करा रहे लोगों के बीच दीपावली (Deepawali) मनाई। कोरोना वार्ड में भतीज़् स्टेबल मरीजों के साथ डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों ने दीपावली मनाई। संगीत की धुन बजी और सभी कोरोना संक्रमित और चिकित्साकर्मी उसपर झूमते नजर आए। डॉक्टरों ने मरीजों को मिठाई भी बांटी।