spot_img

मुख्तार अंसारी को हत्या का डर, कोर्ट से लगाई ये गुहार

HomeNATIONALमुख्तार अंसारी को हत्या का डर, कोर्ट से लगाई ये गुहार

मऊ। उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी (MUKHTAR ANSARI) ने खुद की हत्या कर डर सता रहा है। मुख्तार की विशेष अदालत में वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई, इस दौरान उस पर लगे तीन मामलों में सुनवाई होना थी, जिसमें से एक मामले में ही सुनवाई हो पाई।

भैयाजी यह भी देखे: मुख्यमंत्री ने केरल के मंदिर का किस्सा सुनाकर एक और विवाद को दिया जन्म

मुख्तार (MUKHTAR ANSARI)  ने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि जेल में मेरी हत्या हो सकती है, ऐसे में मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उसने जेल के एक सिपाही से भी जान का खतरा बता दिया, यह सिपाही सोनभ्रद से बांदा जेल में ट्रांसफर होकर आया है।

मुख्तार अंसारी (MUKHTAR ANSARI)  ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है। मुख्तार ने विधायक रहते हुए सरवां में बैजनाथ कालेज को निधि से लाखों रुपये दिए थे। इस मामले में जांच करने पर कालेज की खतौनी फर्जी मिली थी। इसके बाद मुख्तार अंसारी और कालेज से जुड़े लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया था।