spot_img

हरेली तिहार की सौगात, सरकारी कर्मचारियों के खाते में अगले महीने से बढ़े हुए DA के साथ आएगी सैलरी

HomeCHHATTISGARHहरेली तिहार की सौगात, सरकारी कर्मचारियों के खाते में अगले महीने से...

दुर्ग। सरकारी कर्मचारियों (DURG NEWS) की अब बल्ले बल्ले है। डीए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी मिली है। हरेली से पहले सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने हाल में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। वहीं, अब दुर्ग न​गर निगम ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। निगम प्रशासन ने अगस्त महीने से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान करने का आदेश जरी कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : हरेली तिहार से पहले गांव के 10 घरों में मिले खून के छींटे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग नगर निगम (DURG NEWS) के कर्मचारियों को अगस्त महीने से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। अगले महीने से सरकारी कर्मचारियों के खाते में 38 % महंगाई भत्ता आएगा। इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को 33 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता रहा है। पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से निगम को 12.50 लाख का अतरिक्त भार वहन करना पड़ेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1500 से 5000 कर्मचारियों को मिलेगा।

गौरतलब है कि पांच जुलाई को हुई कैबिनेट (DURG NEWS) की बैठक में मंत्रिमंडल सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 5 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। इससे पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता था, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब उन्हें 38 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद अब सरकार पर 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।