spot_img

बड़ी ख़बर : अब मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री, साय ने दिया इस्तीफा…और होंगे बदलाव

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : अब मोहन मरकाम बनेंगे मंत्री, साय ने दिया इस्तीफा...और...

रायपुर। बीती रात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले मोहन मरकाम की एंट्री अब सरकार में हो गई है। मोहन मरकाम भूपेश मंत्रिमंडल के नए सदस्य होंगे। उनकी जगह बनाने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपना इस्तीफा दिया है।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस के “दीपक” संगठन में करेंगे उजियारा, महामंत्री समेत कई पदों…

मोहन मरकाम के अलावा भूपेश कैबिनेट में एक और नए चेहरे की एंट्री होने की भी खबर है। फिलहाल उसके लिए भी सरकार के एक और मंत्री का इस्तीफा लिया जा सकता है। सम्भवतः आज देर शाम या फिर कल सुबह तक ये इस्तीफा आएगा, वहीं कल ही नए मंत्रियों का शपथग्रहण भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्री रूद्र गुरु, मंत्री अनिला भेड़िया और कवासी लखमा में से भी इस्तीफा लिया जा सकता है।