spot_img

आठ दिन की देरी से आया मानसून पूरे देश में छाया, जुलाई में औसत बारिश का अनुमान

HomeNATIONALआठ दिन की देरी से आया मानसून पूरे देश में छाया, जुलाई...

दिल्ली। मानसून की चाल इस बार (MAUSAM) चौंकाने वाली रही। आठ दिन की देरी से आए दक्षिण पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से छह दिन पहले ही पूरे देश को अपनी जद में ले लिया है। इससे देशभर में बारिश हुई है। रविवार को यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

एक जून को केरल पहुंचता है मानसून

सामान्य तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून को केरल (MAUSAM) और आठ जुलाई को पूरे देश में पहुंचता है। इस साल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से यह सप्ताहभर की देरी से केरल पहुंचा था।

भैयाजी यह भी देखे: कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के दौरे ओर आज से जाएँगी राष्ट्रपति मुर्मु, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जून में हुई कम बारिश

मौसम कार्यालय ने कहा कि मानसून निर्धारित समय से पहले रविवार (MAUSAM)  को ही पूरे देश में छा गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जून में कम बारिश हुई। इसमें खासकर बिहार और केरल में सामान्य से क्रमश: 69 प्रतिशत और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कुछ अन्य राज्यों में भी जून में सामान्य से कम बारिश हुई।

जुलाई में औसत वर्षा होने का अनुमान

आइएमडी के अनुसार 1971-2020 के आंकड़ों के आधार (MAUSAM)  पर जुलाई के दौरान देशभर में वर्षा की लंबी अवधि का औसत (एलपीए) लगभग 280.4 मिलीमीटर है। जुलाई में अल नीनो (भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने) की संभावना के बावजूद जुलाई में औसत वर्षा होने का अनुमान है। बता दें कि अल नीनो को मानसूनी वर्षा को दबाने के लिए जाना जाता है।