spot_img

अगले 48 घंटों के लिए इन राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देशभर में बदला मौसम का मिजाज

HomeNATIONALअगले 48 घंटों के लिए इन राज्यों में भारी बारिश का रेड...

दिल्ली। आसमान से बरस रही (MAUSAM) आफत का कहर जारी है। भारतीय मैसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। आसम और हिमाचलव प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भैयाजी यह भी देखे: पीएम मोदी ने पांच राज्यों को दी वंदे भारत की सौगात

केदारनाथ यात्रा दोबारा हुई शुरू

रुद्रप्रयाग में हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई थी, जिसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि, मौसम विभाग (देहरादून) ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में हो रही झमाझम बारिश

रांची में रिमझिम बारिश के कारण तापमान में दस डिग्री (MAUSAM) तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के हालात हो गए। इसके कारण राज्य में लगभग छह लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य घायल हो गए हैं।

चार दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के ने बताया कि अगले चार दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

डिब्रूगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश

असम के डिब्रूगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। आईएमडी (MAUSAM) के अनुसार, आज डिब्रूगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश के गरज और बौछारें पड़ने की संभावना है।