spot_img

राजधानी का मौसम रहेगा कूल, उत्तर भारत में होगी बारिश, देखें अपने शहर का हाल

HomeNATIONALराजधानी का मौसम रहेगा कूल, उत्तर भारत में होगी बारिश, देखें अपने...

दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम (MAUSAM NEWS) पल-पल बदल रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दोपहर बाद हल्की धूप निकल आई, लेकिन तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

भैयाजी यह भी देखे: कर्नाटक में हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार समाप्त, दिग्गजों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए झोंकी ताकत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और दिन में तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

हिमाचल मौसम

प्रदेश में अधिकतर स्थनों पर मौसम के साफ रहने (MAUSAM NEWS) का अनुमान है। एक दो स्थान पर बादल छाए रहने की संभावना भी है। हिमाचल के कई जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है। अटल-टनल के पास से जाने वाले कई वाहनों को बीच में ही रोक दिया गया है।

बिहार मौसम

पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बने होने (MAUSAM NEWS) के कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इनके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। पछुआ का प्रवाह 10-15 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 20-30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। पांच दिनों बाद प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा का प्रवाह शु्रू होने से तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

मंगलवार को मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हल्के से मध्यम ऊंचे बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार हैं। 10 मई तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व तेज बारिश होने की संभावना है। सोमवार को तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। तापमान में एक-दो डिग्री का उतार चढ़ाव संभव है।

सीजी मौसम

मंगलवार को आसमान पूरी तरह (MAUSAM NEWS) साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी। मंगलवार को सूर्योदय का समय सुबह 05 बजकर 12 मिनट रहेगा। पलामू, गढ़वा व लातेहार के मौसम का मिजाज तल्ख हो चुका है। पारा 42 डिग्री पहुंच गया है। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। तेज धूप निकलेगी और गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी और धूप परेशान करेगी।