spot_img

कर्नाटक में हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार समाप्त, दिग्गजों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए झोंकी ताकत

HomeNATIONALकर्नाटक में हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार समाप्त, दिग्गजों ने मतदाताओं को लुभाने...

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव (KARNATAK CHUNAV) के लिए हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार सोमवार को समाप्त हो गया। इस अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने लोगों को लुभाने की कोशिश की। प्रचार अभियान में जहां भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाएं और छह रोड शो किए तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने 12 दिनों तक राज्य में डेरा डाला।

भैयाजी यह भी देखे: कांग्रेस ने 4 पार्षदों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

चुनाव प्रचार में हुआ वार-पलटवार

चुनावी प्रचार के दौरान राज्य की सभी तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने बहुमत हासिल करने के लिए मतदाताओं को लुभाने के साथ-साथ एक-दूसरे पर कई आरोप लगाने की पूरी कोशिश की है।

पीएम से सीएम तक ने किया प्रचार

कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए प्रचार में भाजपा (KARNATAK CHUNAV) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने पार्टी की जीत के लिए कई सभाएं और रैलियां की।प्रचार के अंतिन दिन शाह ने डोड्डाबल्लापुरा में मेगा रोड शो किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत या एक तिहाई सीटों के साथ चुनाव जीतेंगे।

भाजपा ने इस तरह झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के लिए प्रचार किया, भाजपा ने लोगों का समर्थन पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाओं को संबोधित किया और छह रोड शो किए। अमित शाह ने 16 जनसभाएं और 14 रोड शो किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 जनसभाएं और 16 रोड शो किए। कुल मिलाकर, भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने कुल 206 जनसभाएं और 90 रोड शो किए, जबकि इसके राज्य के नेताओं ने 231 जनसभाएं और 48 रोड शो किए।

कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को उठाया

कांग्रेस ने आमतौर पर स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और इसका अभियान भी शुरू में राज्य के नेताओं द्वारा चलाया गया। चुनाव प्रचार के आधे समय के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं की एंट्री हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। कांग्रेस के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार जैसे दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को कड़ी टक्कर देने में लगी है।

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक जीतकर अपने कार्यकर्ताओं को इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों के चुनाव में एक बड़ा बूस्ट देना चाहेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रभावशीलता का संकेत दे सकता है जो दिसंबर में समाप्त हुई थी। यह चुनाव पार्टी अध्यक्ष खरगे के लिए भी व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि वो कर्नाटक के एक प्रमुख नेता हैं।