spot_img

Video : भाजपाइयों पर पुलिस ने दाग़े टीयर गैस के गोले, चलाया वॉटर केनन…

HomeCHHATTISGARHVideo : भाजपाइयों पर पुलिस ने दाग़े टीयर गैस के गोले, चलाया...

रायपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने टीयर गैस के गोले दागे, वहीं वॉटर केनन के साथ हल्के बल का भी इस्तेमाल किया गया है। भाजपा ने आज “मोर आवास, मोर अधिकार” को लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। इसके पहले ग्राम पिरदा में भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने यहाँ पहुंचे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

भैयाजी ये भी देखे : मकानों के नियमितीकरण के लिए जल्दी करें आवेदन, बढ़ेगा अनुज्ञा शुल्क

सभा को संबोधित करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी पहुंचे हुए थे। सभा के बाद विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई रवाना हुए। जिन्हे रोकने के लिए रिंग रोड नंबर- 3 पर पुलिस ने तगड़ी बैरिकेटिंग की थी।

भाजपा के आक्रोशित कार्यकर्ता बेरिकेड तोड़कर विधानसभा की ओर आगे बढ़े, इसी दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। आंदोलनकारियों को पुलिस ने बल प्रयोग की चेतावनी दी। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्त्ता नहीं माने और भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे।

आखिरकार पुलिस ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को रोकने आंसू गैस, मिर्ची गैस के गोले भी छोड़े, बावजूद इसके भाजपाई अंतिम बेरिकेड तक पहुंच गए हालाँकि अनंतः भाजपा कार्यकर्ताओ को रोकने में पुलिस सफल रही। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया।

इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा आज भूपेश सरकार की तमाम बंदिशों के बावजूद आवास से वंचित हितग्राही विधानसभा पहुंच चुके हैं, यह वही विधानसभा है जिसे जनता के लिए मंदिर का दर्जा दिया जाता है लेकिन भूपेश सरकार इसी विधानसभा में बैठकर जनता को शोषित, पीड़ित करने का काम कर रही है इसीलिए आज भूपेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश के हितग्राही रायपुर में एकजुट होकर विधानसभा घेरने में सफल रहे।

भैयाजी ये भी देखे : ICC test ranking : दूसरी दफा नंबर 1 गेंदबाज़ बने भारत के रविचंद्रन अश्विन..

साव ने कहा भूपेश सरकार ने जगह जगह पर रास्तों को रोक रखा था बड़ी-बड़ी बेरिकेटिंग लगाई, पानी की बौछारें की, टियर गैस छोड़ा, लाठीचार्ज किया ,लेकिन यह पीड़ित शोषित लोग, सरकार पर भारी पड़े हैं सरकार के विरोध में अपने हक की लड़ाई लड़ने प्रदर्शन कर रहे हितग्राहियों पर अत्याचार करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसकी कड़ी निंदा एवं भर्त्सना की है एवं इसे भूपेश सरकार की कायरता बताया है।