spot_img

सुपुर्दे खाक़ हुई वन मंत्री अकबर की मां फैमुननिशा, सीएम बघेल ने ज़नाज़े को दिया कांधा

HomeCHHATTISGARHसुपुर्दे खाक़ हुई वन मंत्री अकबर की मां फैमुननिशा, सीएम बघेल ने...

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर की माता के निधन के बाद सूबे के तमाम दिग्गज नेता यहाँ पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वन मंत्री के मौदहापारा स्थित निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

भैयाजी ये भी देखे : बेटी ने अपनी ही विधवा माँ को चाक़ू से गोदा, तीन…

उन्होंने माताजी के जनाजे को कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भैयाजी ये भी देखे : विधानसभा में उठा शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति का मामला, मुख्यमंत्री ने…

गौरतलब है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की मां फैमुननिशा का हार्ट अटैक से निधन हुआ। उन्होंने 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। आज उनका जनाज़ा मौदहापारा क़ब्रिस्तान पहुंचा, जहाँ उन्हें सपुर्दे ख़ाक किया गया।