spot_img

अगले तीन महीने झुलसाएगी गर्मी, जल्द चलने लगेगी लू

HomeNATIONALअगले तीन महीने झुलसाएगी गर्मी, जल्द चलने लगेगी लू

दिल्ली। आगामी तीन महीने यानी मार्च, अप्रैल और मई में भीषण गर्मी (MAUSAM NEWS) पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। पूर्वी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मार्च में लू चलने लगेगी, लेकिन उत्तर पश्चिमी भारत सहित देश के अन्य भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही बने रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

भैया जी यह भी देखे: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा तापमान

दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। इससे पहले 2017 में एक मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने लोगों को धूप में न निकलने की दी सलाह

मौसम विभाग ने गर्मी से उत्पन्न बीमारियों (MAUSAM NEWS) से बचाव के लिए लोगों को सलाह दी है कि वे उच्च प्रोटीन युक्त भोजन न करें और दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में न निकलें। हवादार जगहों पर रहें। विभाग ने प्यास नहीं लगने पर भी लोगों को पर्याप्त पानी पीने की नसीहत दी है।

108 या 102 पर करें कॉल

मौसम विभाग ने लोगों से रेडियो सुनने, अखबार पढ़ने (MAUSAM NEWS) और टीवी देखने को भी कहा है, ताकि स्थानीय मौसम का पता चलता रहे। विभाग ने कहा कि अगर किसी के शरीर का तापमान बहुत अधिक दिखे और उसे पसीना आना बंद हो गया है तो तुरंत 108/102 पर काल करें।

लू से बचने के उपाय

  • समय-समय पर ओआरएस पिएं।
  • घर में बने पेय पदार्थों जैसे-नींबू पानी, बटर मिल्क, लस्सी, फलों का जूस आदि का सेवन करें।
  • तरबूज, खीरा, नींबू और संतरा जैसे ताजे फलों का सेवन करें।
  • पतला, ढीला और सूती कपड़े पहनें।
  • हल्के रंग के कपड़ों को तरजीह दें।
  • धूप से बचने के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
  • दिन के समय सूरज की दिशा वाले खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें। इन्हें रात के समय खोलें, ताकि ताजा हवा आ सके।
  • बाहरी गतिविधियों को कम करें। बहुत जरूरी होने पर सुबह और शाम के समय घर से निकलें।