spot_img

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

HomeNATIONALत्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव (VIDHANSABHA CHUNAV) के परिणाम गुरुवार को आने हैं। तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। यहां भाजपा, कांग्रेस एवं वामदलों समेत कई क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ममता बनर्जी की मेहनत की भी परीक्षा होनी है।

भैया जी यह भी देखे: पीएम मोदी ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक को किया संबोधित, बोले विफल कुशासन के दुखद परिणाम भुगत रहे कई देश

ममता बनर्जी के लिए बड़ी चुनौती

बंगाल से बाहर निकल कर ममता ने मेघालय में तृणमूल कांग्रेस (VIDHANSABHA CHUNAV)  के लिए काफी पसीना बहाया है। सबसे ज्यादा त्रिपुरा के परिणाम की प्रतीक्षा है, जहां पिछली बार भाजपा ने माकपा को सत्ता से बाहर कर अपनी सरकार बनाई थी। मेघालय एवं नगालैंड में भी भाजपा सरकार की सहयोगी थी। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव हुए थे। शेष दो राज्यों में 27 फरवरी को वोट पड़े थे।

एग्जिट पोल में त्रिपुरा और नगालैंड में बन सकती भाजपा की सरकार

एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि त्रिपुरा एवं नगालैंड में एनडीए (VIDHANSABHA CHUNAV)  की सरकार बन सकती है। मेघालय को लेकर आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं। यहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति हो सकती है। त्रिपुरा को वैचारिक संघर्ष का धरातल माना जा रहा है, जहां वामदलों ने भाजपा का सामना करने के लिए अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के साथ तालमेल किया है।