spot_img

उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया देश के इन राज्यों में होगी बारिश

HomeNATIONALउत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया देश के...

दिल्ली। देश में मौसम लगातार (MAUSAM NEWS) बदल रहा है। कभी अचानक ठंड हो रही है, तो कभी तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।

भैयाजी ये भी देखें : केरल आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग (MAUSAM NEWS)  ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है।

एमपी में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल और राजगढ़ में शीतलहर का अनुमान है।

बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी (MAUSAM NEWS)  का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इस पूरे हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दक्षिण भारत के राज्यों में मछुआरों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने कुछ हिस्सों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है।