spot_img

बड़ी ख़बर : तीन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : तीन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने...

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग बुधवार को नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। उस अवधि से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है। जिसके लिए आज आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

भैयाजी ये भी देखें : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बयान, रमन मेरे बड़े भाई…इसलिए उन्हें है…

भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। त्रिपुरा में सबसे पहले 16 फरवरी 2023 को विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी 2023 को मतदान किया जाएगा। चुनाव आयोग बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 राज्यों – नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है। इन तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें है।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम भूपेश का ऐलान, गनियारी नगर पंचायत, बेलपान बनेगा पर्यटन स्थल

इन तीनों राज्यों में से त्रिपुरा में को छोड़कर वर्तमान में भाजपा की गठबंधन वाली सरकार है, जबकि त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। चुनाव आयोग की एक पूरी टीम ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्यों का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की थीं।