spot_img

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बयान, रमन मेरे बड़े भाई…इसलिए उन्हें है चिंता…

HomeCHHATTISGARHस्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बयान, रमन मेरे बड़े भाई...इसलिए उन्हें है चिंता...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस और भाजपा के तेवर कई मुद्दों पर एक दूसरे के ख़िलाफ़ बेहद तल्ख चल रहे है। तल्खी इसलिए भी लाज़मी मानी जा रही है क्यों की इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम भूपेश का ऐलान, गनियारी नगर पंचायत, बेलपान बनेगा पर्यटन स्थल

इन सब के बीच सूबे के कद्दावर मंत्रियों में शुमार टीएस सिंहदेव ने एक चौकाने वाला बयान दिया है। सिंहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को अपना बड़ा भाई बताया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजनांदगांव प्रवास पर पहुंचे हुए है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “डॉ रमन सिंह मेरे बड़े भाई जैसे है, इसलिए उन्हें मेरी चिंता है। छोटा भाई होने के नाते हर बड़े भाई को चिंता होती है। दरअसल सिंहदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

सिंहदेव ने आगे विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी एक बड़ा बयान। सिंहदेव ने मीडिया के आगामी चुनाव में कांग्रेस के चेहरे और नेतृत्व के सवाल पर कहा कि “मुख्यमंत्री रहते हुए अगला चुनाव भी हम सब भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ेंगे।

भैयाजी ये भी देखें : मुर्गे के चक्कर में पिंजरे में आया आदमख़ोर तेंदुआ…वन दस्ते ने…

सिंहदेव ने आगे कहा कि राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल का आकलन करने पर वह 10 में से 7 नंबर देंगे, फिर भी घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए गए है। चुनाव से पहले सरकार के पास वादों को पूरा करने का यह आखिरी मौका है।