spot_img

संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, हुई 13 बैठकें

HomeNATIONALसंसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, हुई 13 बैठकें

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 2022, जो बुधवार, 7 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ था उसे 23 दिसंबर, 2022 शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। शीतकालीन सत्र के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री, प्रहलाद जोशी ने कहा कि शीतकालीन सत्र, 2022 की 17 दिनों की अवधि में 13 बैठकें आयोजित हुईं।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : एक महिला नक्सली समेत 2 ढेर…छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र का ज्वाइंट…

केंद्रीय मंत्री जोशी ने संसद परिसर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्र, जो मूल रूप से 7 दिसंबर, 2022 से 29 दिसंबर, 2022 तक 17 बैठकों को आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था, इसे आवश्यक सरकारी कार्य पूरा होने और दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की सिफारिशों के कारण सत्र का समय कम किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : ऑल इंडिया इंटर NIT टूर्नामेंट में रायपुर की टीम का दबदबा,…

सदनों की कार्य मंत्रणा समिति ने क्रिसमस/साल के अंत में होने वाले समारोहों के लिए पार्टी लाइन से हटकर सांसदों की मांग और भावनाओं का संज्ञान लिया। केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय संसदीय कार्य और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन इस संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।