spot_img

संसद में उछला महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद

HomeNATIONALसंसद में उछला महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद

दिल्ली। कभी हल्के-फुल्के माहौल तो कभी गरमागरम बहस के बीच संसद (SANSAD) का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बतौर सभापति उच्च सदन की पहली बार कमान संभाली तो पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वागत भाषण में उनके संघर्षों से सदन को परिचित कराया।

लोकसभा में सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद जबकि अधीर रंजन चौधरी ने विपक्ष से स्टैंडिंग कमेटी छीनने का मुद्दा उठाया। सरकार 19 नए बिल पेश करने की तैयारी में है। चार अन्य लंबित विधेयकों को भी पारित कराने की तैयारी है। लोकसभा में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से दखल की मांग की।

भैयाजी ये भी देखे : भारत में 2030 तक कहर बरपा सकती है लू

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में महाराष्ट्र के लोगों (SANSAD)  को पीटा जा रहा है, जबकि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। उधर, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विपक्ष से स्टैंडिंग कमेटी छीने जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद की परंपरा खत्म करते हुए विपक्ष से सभी सुविधाएं छीनी जा रही हैं।

वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) समेत ये बिल पेश

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने लोकसभा (SANSAD)  में बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया। एंटी मैरीटाइम पायरेसी बिल (समुद्री जलदस्युतारोधी विधेयक) 2019 भी चर्चा के लिए लाया गया। पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया।