spot_img

बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री ईरानी और राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाथी होंगी शामिल

HomeCHHATTISGARHबीजेपी की महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री ईरानी और राष्ट्रीय अध्यक्ष...

रायपुर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर (BILASPUR NEWS) में आयोजित महतारी हुंकार रैली की रणनीति तैयार करने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई।

इसमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार को घेरने पर मंथन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री संगठन पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेताओं ने हुंकार रैली का पोस्टर भी जारी किया। महिलाओं की आवाज को बुलंद करने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासन भी इसमें शामिल होंगी।

भैयाजी ये भी देखें : राजस्थान विद्युत निगम को आवंटित कोल ब्लाक को निरस्त करने राज्य सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र

डा. रमन ने बैठक में कहा कि महिला मोर्चा की रैली छत्तीसगढ़ का (BILASPUR NEWS)  वातावरण परिवर्तित कर देगी। आम जनता और महिलाएं इस सरकार का विकल्प भाजपा में देख रही हैं। माताओं, बहनों की पुकार आ रही है कि सरकार गरीब के हिस्से का कमीशन खा रही है। प्रधानमंत्री आवास के पैसे से दूसरे राज्यों में चुनाव करवा रही है। सच्चाई यह है कि भूपेश सरकार मुद्दों से भाग रही है। सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश की आधी आबादी की समस्याओं की वकील बनकर न्यायधानी में आंदोलन कर रही है। आप शासक वर्ग के खिलाफ खड़ी हो रही हैं। आप सबका साथ लेकर, सबके विश्वास के लिए, सम्मिलित प्रयास से जो आंदोलन कर रही हैं, नि:संदेह यह भविष्य में सभी महिलाओं के विकास की नींव साबित होगी।

11 नवंबर को महिलाएं आक्रोश की करेंगी अभिव्यक्ति

प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने प्रत्येक जिले (BILASPUR NEWS)  के महिला मोर्चा, भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रभारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। साव ने कहा कि जो कांग्रेस गंगा मैया का सम्मान नहीं कर सकती, वह छत्तीसगढ़ की माताओं की सम्मान क्या खाक करेगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि सरकार से सबसे ज्यादा प्रदेश की महिलाएं दुखी हैं। 11 नवंबर को प्रदेश की महिलाएं अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए न्यायधानी में जुटेंगी।