spot_img

समृद्ध लोक नृत्य-संगीत परम्परा का नायाब उदाहरण है “सोंगी मुखौटे नृत्य”

HomeCHHATTISGARHसमृद्ध लोक नृत्य-संगीत परम्परा का नायाब उदाहरण है "सोंगी मुखौटे नृत्य"

रायपुर। महाराष्ट्र का सोंगी मुखौटे नृत्य भारत की समृद्ध लोक नृत्य-संगीत की परम्परा का नायाब उदाहरण है। यह मुखौटा नृत्य चैत्र मास की पूर्णिमा पर देवी की पूजा के साथ महाराष्ट्र में किया जाता है।

भैयाजी ये भी देखें : तीन कारोबारियों के गोदामों में खाद्य विभाग का छापा, 220 क्विंटल अवैध धान ज़प्त

असत्य पर सत्य की विजय के इस नृत्य में दो कलाकार नरसिंह रूप धारण कर नृत्य करते हैं। महाराष्ट्र में होली के बाद यह उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में पारम्परिक व्रत एवं पूजा के बाद बलि देने का रिवाज भी शामिल है। सोंगी मुखौटा नृत्य हाथ में छोटी डंडियाँ लेकर किया जाता है।

भैयाजी ये भी देखें : धान खरीदी : पहले दिन 3951 किसानों ने 10,257 मीटरिक टन उपज बेची

नर्तक काल भैरव और बेताल के भी मुखौटे पहन कर नृत्य करते हैं। यह नृत्य असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ढोल, पावरी तथा संबल वाद्य इस नृत्य में प्रमुख रूप में उपयोग किए जाते हैं। पावरी वादक हरे रंग का चोंगा पहनते हैं तथा सिर पर मोर के पंख बांधते हैं।