spot_img

तीन कारोबारियों के गोदामों में खाद्य विभाग का छापा, 220 क्विंटल अवैध धान ज़प्त

HomeCHHATTISGARHBILASPURतीन कारोबारियों के गोदामों में खाद्य विभाग का छापा, 220 क्विंटल अवैध...

पेंड्रा। प्रदेशभर में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गई है। इस दौरान सूबे के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है। गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : धान खरीदी : पहले दिन 3951 किसानों ने 10,257 मीटरिक टन उपज बेची

इसी कड़ी में गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान ज़प्त किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है।