spot_img

भाजपा ने थरूर-खड़गे को कहा “रिमोट अध्यक्ष” राहुल बोले, ये दोनों का अपमान

HomeNATIONALभाजपा ने थरूर-खड़गे को कहा "रिमोट अध्यक्ष" राहुल बोले, ये दोनों का...

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि दोनों उम्मीदवारों के अपने-अपने कद हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं।

भैयाजी ये भी देखें : भारत जोड़ो यात्रा में 17 अक्टूबर को होगा “अल्पविराम” ये बताई…

राहुल ने कहा कि “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए लड़ने वाले दोनों उम्मीदवारों की अपनी स्थिति के साथ-साथ अपने-अपने दृष्टिकोण भी हैं। किसी को भी रिमोट कंट्रोल कहना दोनों का अपमान है।”

राहुल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए इसे देश में नफरत और हिंसा फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और वह नफरत और हिंसा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ेंगे।

राहुल ने कहा हम एक फासीवादी पार्टी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है और हम विभिन्न दृष्टिकोणों का स्वागत करते हैं। हम जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए हमें एक टीम के रूप में काम करना होगा।

कर्नाटक चुनाव जीतेगी कांग्रेस

भारत जोड़ों यात्रा के बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान कहता है कि भारत राज्यों का संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं का समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है।

भैयाजी ये भी देखें : हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, मामूली डैमेज हुआ…

यही हमारे देश की प्रकृति है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक चुनाव जीतेगी क्योंकि लोग बेरोजगारी और मुद्रास्फीति से परेशान हैं।