spot_img

हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, मामूली डैमेज हुआ इंजन का हिस्सा

HomeNATIONALहाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, मामूली डैमेज हुआ इंजन...

नई दिल्ली। भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन 2 दिन के अंदर ही दूसरी बार जानवर से टकरा गई। मिली जानकारी के मुताबिक वडोदरा मंडल में आनंद के पास वंदे भारत ट्रेन की टक्कर एक गाय से हो गई। ट्रेन गांधीनगर से मुंबई की ओर जा रही थी।

भैयाजी ये भी देखें : कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम, राज्य में नजर आनी चाहिए…

यह घटना 3.44 बजे हुई और ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया है की ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर पर मामूली टूट देखने को मिली है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम के निर्देश, अस्पतालों से शवों को ससम्मान उनके घर तक…

वंदे भारत के साथ हुई 2 दिन के अंदर यह दूसरी घटना है, फिलहाल इस घटना में वंदे भारत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है क्योंकि 6 अक्टूबर के दिन मवेशियों के साथ वंदे भारत की टक्कर में वंदे भारत के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक कर दोबारा चला गया था। आज ही घटना फिर से हुई है जिसके बाद रेलवे वंदे भारत के रूट को लेकर काफी सजग हो गया है।