spot_img

छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक: बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक होंगे प्रतिभागी

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़िया ओलिंपिक: बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक होंगे प्रतिभागी

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक (RAIPUR NEWS) 2022-23 का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली गई है। छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। इसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से आगामी छह अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका समापन विभिन्न छह स्तरों में होते हुए अंतिम चरण राज्य स्तर पर छह जनवरी 2023 को होगा। दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: केंद्र सरकार ने 67 पोर्न वेबसाइट पर लगाया बैन

दो श्रेणियों में 14 विधान के खेल होंगे

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंगी। इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल हैं।

भैयाजी यह भी देखे: राहुल गांधी के पोस्टर फाड़ने का मामला, कांग्रेस नेता बोले- खुलकर नहीं घूम पाएंगे BJP नेता

विभिन्न स्तरों के आयोजन

सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन (RAIPUR NEWS)  छह से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन पांच दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया आंलिंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर से छह जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

भैयाजी यह भी देखे: पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, ट्रेन में सफर भी किया

बच्चों से बुजुर्ग तक प्रत्येक आयु वर्ग ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता को तीन वर्गों (RAIPUR NEWS)  में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।