spot_img

FIFA 2022 अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी को मिली मोदी कैबिनेट से मंज़ूरी

HomeNATIONALFIFA 2022 अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी को मिली मोदी...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (FIFA) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

भैयाजी ये भी देखें : रायपुर IG बद्रीनारायण ने ली बैठक, देखी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की तैयारी

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अक्टूबर 2022 के दौरान आयोजित किया जाने वाला है। इस द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण भारत द्वारा आयोजित की जाने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी।

फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 की सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, देश महिला फुटबाल की उस महत्वपूर्ण घड़ी की तैयारी कर रहा है जब दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबाल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

गौरतलब है कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फीफा द्वारा 17 वर्ष या उससे कम उम्र की महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाने वाली विश्व चैंपियनशिप है। इस आयोजन की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह प्रतियोगिता परंपरागत रूप से सम-संख्या वाले वर्षों में आयोजित की जाती है।

इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर, 2018 से लेकर 1 दिसंबर, 2018 के दौरान आयोजित किया गया था। स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का वर्तमान चैंपियन है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 इस टूर्नामेंट का सातवां संस्करण होगा जिसमें भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस प्रतियोगिता के मैचों को तीन स्थानों पर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। ये स्थान हैं- (क) भुवनेश्वर; (ख) नवी मुंबई और (ग) गोवा।

भैयाजी ये भी देखें : CM भूपेश ने रायगढ़ के नागरिकों से कहा, विश्वास दिलाता हूं खराब सड़कों को बनवाएंगे

भारत ने 6 अक्टूबर, 2017 से लेकर 28 अक्टूबर, 2017 के दौरान देश के भीतर नई दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, गोवा, कोच्चि और कोलकाता जैसे छह अलग-अलग स्थलों पर फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप भारत-2017 की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।

खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ रुपये

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता, ऊर्जा एवं केबल बिछाने तथा मैदान व प्रशिक्षण साइट की ब्रांडिंग आदि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का वित्तीय परिव्यय राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता योजना के लिए बजटीय आवंटन से वहन किया जाएगा।