spot_img

जामवाल पर सीएम के बयान पर बोली पुरंदेश्वरी, इसका जवाब कल मिलेगा…

HomeCHHATTISGARHजामवाल पर सीएम के बयान पर बोली पुरंदेश्वरी, इसका जवाब कल मिलेगा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंची। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। डी. पुरंदेश्वरी ने इस दौरान सूबे की कांग्रेस सरकार और कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भूपेश बघेल द्वारा क्षेत्रीय संगठन प्रभारी जामवाल पर की गई टिपण्णी पर भी तीखा पलटवार किया है। पुरंदेश्वरी ने कहा कि “हमारे नेता जामवाल जी को लेकर जो टिप्पणी हुई है, उसका असर कल प्रदर्शन में देखने को मिलेगा।”

भैयाजी ये भी देखें : मुख्यमंत्री भूपेश का जन्मदिन, मोदी, सिंहदेव समेत देशभर से मिल रही…

मीडिया के इस टिपण्णी से जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि “जामवाल जी को लेकर कल टिप्पणी हुई थी, यहां के मुख्यमंत्री को यह बिल्कुल शोभा नहीं देता। हम पर मिम्स चलाते हैं, हम पर टिप्पणी करते हैं, यह तो ठीक है, लेकिन मुख्यमंत्री को अपना स्तर भूलकर किसी का अपमान करना यह बिल्कुल गलत बात है, हम इसका विरोध करते है। हमारे कार्यकर्ता भी नाराज है, ये नाराजगी कल पूरे प्रदर्शन में दिखाई देगी।”