spot_img

Breaking : कलयुगी बेटे ने की बाप की हत्या, टंगिये से काट डाला सर…

HomeCHHATTISGARHBreaking : कलयुगी बेटे ने की बाप की हत्या, टंगिये से काट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी। इस मामलें रायपुर के विधानसभा पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह तकरीबन 11:00 बजे ईश्वर वर्मा के चचेरे भाई देवेंद्र कुमार ने उसे फोन कर इस बात की खबर दी के उसके पिता पर किसी ने जानलेवा हमला किया है।

भैयाजी ये भी देखे : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए…

उसके बाद आनन-फानन में ईश्वर अपने चाचा अशोक कुमार वर्मा के घर पहुंचा। घर पहुंचने पर ईश्वर ने देखा कि उसके चाचा अशोक कुमार वर्मा पर किसी ने धारदार हथियार से सर पर घातक हमला किया है। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी।

हालांकि अशोक की सांसे चल रही थी। ईश्वर ने जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामलें में ईश्वर ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर पुलिस ने शक के बिनाह पर मृतक के पुत्र देवेंद्र वर्मा से पूछताछ की। पूछताछ में देवेंद्र ने अपने पिता की हत्या कबूल कर इस पूरे मामले को अंजाम देना काबुल किया।

भैयाजी ये भी देखे : स्कूल-आंगनबाड़ी पहुँची कलेक्टर डॉ. प्रियंका, छात्रा से सुना पहाड़ा और कविता..

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अशोक कुमार की मानसिक स्थिति बीते चार-पांच सालों से ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से अशोक और बेटे देवेंद्र के बीच हर रोज किसी न किसी बात पर बहस होती थी। बुधवार के दिन भी दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और इसी बहस से नाराज होकर देवेंद्र ने अपने पिता अशोक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे देवेंद्र को गिरफ्तार कर, आगे की कार्यवाही कर रही है।