spot_img

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का भुगतान

HomeCHHATTISGARHगोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का भुगतान किया। पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की गई। अब तक गोधन न्याय योजना में 301.42 करोड़ का भुगतान हो चुका है।

भैयाजी ये भी देखे : स्कूल-आंगनबाड़ी पहुँची कलेक्टर डॉ. प्रियंका, छात्रा से सुना पहाड़ा और कविता..

आज हुए भुगतान में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.07 करोड़ और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। इसके साथ ही गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को 77.34 करोड़ की आय हो चुकी है।