spot_img

मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी: एक की मौत, 10 अभी भी मलबे में दबे

HomeNATIONALमुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी: एक की मौत, 10 अभी भी...

मुंबई। मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत (HADSA) ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक है। मलबे में 25 लोग दब गए थे। 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

भैयाजी यह भी देखे: स्वास्थ्य मंत्री के बाद उनके भतीजे आदित्येश्वर भी कोरोना संक्रमित, प्रदेश में मिले 98 मरीज

NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी (HADSA)  की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे। उधर, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

आदित्य ठाकरे बोले, सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग फिर भी रह रहे थे। सभी (HADSA) को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आसपास की दूसरी इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम किया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही रात के समय महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जर्जर इमारतों को खाली कराए जाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।