spot_img

भेंट मुलाकात में CM ने दी सौग़ात, अस्पताल, सड़क और बार रूम की निर्माण की घोषणा

HomeCHHATTISGARHभेंट मुलाकात में CM ने दी सौग़ात, अस्पताल, सड़क और बार रूम...

जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम पतराटोली ब्लॉक दुलदुला में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

भैयाजी ये भी देखें : Big News : स्वस्थ होकर घर लौटा राहुल, मुख्यमंत्री बोले- कराई…

सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात के बाद दुलदुला ब्लॉक के 29 स्थानों पर देवगुड़ियों के जीर्णोद्वार के लिये 75 लाख रूपये की स्वीकृति दी। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पतराटोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की घोषणा भी की है। इसके आलावा भी सीएम बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

भेंट मुलाकात में सीएम की घोषणाएं :

  • ग्राम पतराटोली में गोंडवाना भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  • ग्राम कइकछार (चांपाटोली पंचायत) विकासखण्ड दुलदुला में 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
  • दुलदुला एवं करडेगा में विद्युत विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) कार्यालय की स्थापना की जायेगी।
  • दुलदुला में अधिवक्ताओं हेतु बार-रूम का निर्माण किया जायेगा।
  • विकासखंण्ड दुलदला के हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाई मास्क लाईट लगाया जायेगा।
  • दुलदुला से सिरींमकेला मार्ग में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
  • डोभ से डांडपानी पहुँच मार्ग पर बांधनाला में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
  • सीमड़ा से बिछीटांगर पहुँच मार्ग में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।