spot_img

कर्मचारियों की मांग को लेकर इंटक ने खोला मोर्चा, बोरिया गेट के सामने किया प्रदर्शन

HomeCHHATTISGARHकर्मचारियों की मांग को लेकर इंटक ने खोला मोर्चा, बोरिया गेट के...

भिलाई। इंटक के नितृत्व में भिलाई स्टील प्लांट (BHILAI NEWS) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बोरिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इंटक का झंडा उठाए सैकड़ों की संख्या में मौजूद बीएसपी कर्मियों ने स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन से उनकी मांग मानने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि उनका बकाया 39 महीने के एरियर, जूनियर इंजीनियर पदनाम, रिवाइज इंसेंटिव, ग्रेच्युटी सिलिंग को लेकर जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह लोग इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी अब देश की नंबर-1 वेटलिफ्टर,सीनियर वर्ग में मीराबाई चानू को टक्कर दी

स्टील इम्प्लाइज यूनिन (इंटक) काफी लंबे समय से बीएसपी कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। इंटक के अतिरिक्त महासचिव संजय साहू ने बताया कि 2017 से लंबित वेतन समझौता जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही 39 महीने एरियर भी दिया जाए। जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएंगे वह विरोध प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। बीएसपी  (BHILAI NEWS)  प्रबंधन से उन्होंने मांग की है कि उनकी ग्रेच्यूटी सीलिंग समाप्त कर पुरानी ग्रेच्यूटी प्रणाली लागू करे, सेल कर्मचारियों के लिए एस-12 ग्रेड लागू करने और नाइट शिफ्ट एलाउंस बढ़ाकर प्रति कार्य दिवस 500 रुपए किया जाए। ये सभी मांगे कर्मचारी हित में है। सेल प्रबंधन कर्माचारी हित में ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द उनकी मांगे पूरी करने की मांग की है।

प्रदर्शन (BHILAI NEWS)  के दौरान वंश बहादुर सिंह, पूरण वर्मा, सीपी वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, एसके खचरिया, रमेश तिवारी, एसबी सिंह, मदन लाल सिन्हा, विपिन मिश्रा, अनिमेष पसीने, पीवी राव, आरसी अग्रवाल, एनएस बंछोर, सच्चिदानंद पांडेय, दीनानाथ सिंह सार्वा, जीआर सुमन, जयंत बराठे, आर. दिनेश, प्रदीप पाठक, घनश्याम मनोहर, रमेश पाल, रेशम राठौर, डीपी खरे, आरके देवांगन, आरके त्रिपाठी, अज्जू मार्टिन, प्रदीप विश्वास, जंगबहादुर, जसबीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कर्मचारियों की यह हैं प्रमुख मांगे

  • सम्मानजनक पदनाम दिया जाए ।
  • मंथली इसेंटिव स्कीम को रिवाइज्ड कर कम से कम 10500 रुपए प्रतिमाह किया जाए।
  • डीआर स्कीम को पुनः चालू किया जाए।
  • ठेका कर्मचारियों के लिए 15 लाख का सामूहिक बीमा कराया जाए।
  • माडल कैंटीन की और अधिक व्यवस्था की जाए।
  • मार्च 2003 से ज्वाइन करने वाले सभी कर्मचारियों का ट्रेनिंग पीरियड प्रमोशन के लिए जोड़ा जाए।
  • सेक्टर-8 हायर सेकन्ड्री स्कूल एवं सेक्टर-6 गेस्ट हाउस को कर्मचारियों के लिए मंगल भवन के रूप में विकसित किया जाए।
  • सर्व सुविधायुक्त मल्टीस्टोरी नया आवास कर्मचारियों के लिए बनाया जाए।
  • बीएसपी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए 650 स्क्वायर फीट तक का आवास लाइसेंस में दिया जाए।
  • छोटे-छोटे दो आवासों को मिलाकर बड़ा आवास बनाया जाए।
  • एक्टिंग पे को बढ़ाया जाए। सभी कर्मचारियों को मोबाइल सिम दिया जाए।
  • HRA के पेंडिंग समस्या को सुलझाया जाए।
  • मकान मरम्मत भत्ता बढ़ाया जाए।
  • टाउनशिप में राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया जाए।
  • सेल पेंशन स्कीम में फंड बढ़ाने के लिए प्रतिदिन लोहे के भाव में 10 रुपए श्रमिक कल्याण फंड के नाम से लिया जाए।
  • आउटसोर्स में 50% बीएसपी कर्मचारी के बच्चे एवं स्थानीय लोगों को लिया जाए।
  • मकान मरम्मत भत्ता बढ़ाया जाए।
  • टाउनशिप के दुकान आवंटन में बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों के लिए 50% आरक्षित हो।
  • प्रशिक्षण अवधि में स्टाइफन भर्ती ग्रेड का बेसिक दिया जाए।
  • 200 वर्गफीट के आवास के लाइसेंस फीस को 2 लाख 50 हजार किया जाए।