spot_img

Breaking : गितपहर में CM की घोषणा, मिनी स्टेडियम, स्वास्थ्य केंद्र समेत कई ऐलान

HomeCHHATTISGARHBASTARBreaking : गितपहर में CM की घोषणा, मिनी स्टेडियम, स्वास्थ्य केंद्र समेत...

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा तहसील के अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुँचे। यहां ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : भानुप्रतापपुर के गितपहर पहुँचे CM भूपेश बघेल, मंदिरों में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री ने माता अंगारमोती माता की आराधना के साथ ही डोकरा देव, एवं पहारिया डोकरा देव की अच्छी वर्षा की कामना कर पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में नीम के पौधे का रोपण किया।

इसके बाद सीएम भूपेश ने अपनी चौपाल लगा कर लोगों से भेंट मुलाकात की। सबसे पहले सीएम भूपेश को किसान संतोष देवेन्द्र ने बताया कि हम 14 एकड़ में खेती कर रहे हैं। 210 क्विंटल धान बेचे हैं। पहली किस्त में 26 हजार मिला है। मेरा डेढ़ लाख रुपए का कर्जा माफ़ हुआ है।

भैयाजी ये भी देखे : मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, वापस मांगे अंशदायी पेंशन के 17240 करोड़

वहीं किसान महेश निषाद की 4 एकड़ जमीन है, उनका 49 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने बताया कि मैंने 60 क्विंटल धान बेचे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त मिल गयी है। 3 एचपी का पंप लगाया हूं, और अब डबल फसल ले रहा हूं।

गितपहर में मुख्यमंत्री ने घोषणाएं

  1. गितपहर में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा।
  2. चारामा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा।
  3. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, स्थान जल्द ही कलेक्टर तय करेंगे।
  4. बासनवाही एवं बारगरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा।
  5. भानुप्रतापपुर विधानसभा के सभी देवगुड़ी और घोटुल के प्रस्ताव स्वीकृति की घोषणा।