spot_img

IPL 2022 : प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए दिल्ली करेगी जद्दोजहद, पंजाब चाहेगी जीत

HomeSPORTSIPL 2022 : प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए दिल्ली करेगी जद्दोजहद,...

मुंबई। आईपीएल (IPL 2022) में आज 64 वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आएगी। इस पूरे टूर्नामेंट में दिल्ली का परफॉर्मेंस संतोषजनक रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : आश्रम 3 : जल्द आ रहे है काशीपुर वाले बाबा…होगा “जपनाम” का जाप…

पॉइंट टेबल पर नजर डाली जाए तो दिल्ली कैपिटल्स के 5वें नंबर पर काबिज है। दिल्ली ने अब तक कुल 12 मैच खेले जिसमें से 6 मैचों में जीत और छह मैचों में हार का सामना किया है। छह मैचों में जीत की बदौलत दिल्ली के पास कुल 12 अंक है, रन रेट में दिल्ली की टीम ने +0.210 की औसत बना रखा है। पिछले 5 मैचों में अगर देखा जाए तो दिल्ली की टीम ने 5 में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है।

इधर IPL 2022 पंजाब किंग्स की अगर बात की जाए तो पंजाब में भी 12 में से 6 मैचों में जीत और 6 में हार का सामना किया है। पंजाब का रन रेट के मामलें में दिल्ली से कहीं पीछे चल रही है। पंजाब ने भी अपने आख़िरी 5 मैचों में से 3 में जीत और 2 में हार का सामना किया है। पॉइंट टेबल में पंजाब की टीम 7वें नंबर पर काबिज़ है।

IPL 2022 : DC vs PBKS

DC की संभावित टीम :
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), श्रीकर भरत/मनदीप सिंह, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप सिंह, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।

भैयाजी ये भी देखें : कपिल शर्मा शो में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, खोला…

PBKS की संभावित टीम :
मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।