spot_img

युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से निलंबित

HomeCHHATTISGARHयुवा आयोग के सदस्य अजय सिंह 6 साल के लिए कांग्रेस से...

जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह (AJAY SINGH) को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया है।

भैयाजी यह भी देखे: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूबा, SDRF ने शव बरामद किया

अजय सिंह बीजापुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी हैं। वह बीजापुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सचिव आदि पदों पर रह चुके हैं। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मतभेद के चलते उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अजय (AJAY SINGH) ने बीते दिनों प्रेस कांफ्रेंस लेकर विधायक विक्रम मंडावी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि पार्टी से उनकी विदाई हो जाएगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर कांग्रेस के संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने अजय सिंह के निलंबन का आदेश निकाला।