spot_img

बड़ी ख़बर : शिक्षा मंत्री टेकाम बोले, 15 मई तक घोषित होंगे 10 वीं के परीक्षा परिणाम

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : शिक्षा मंत्री टेकाम बोले, 15 मई तक घोषित होंगे...

बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और12वीं बोर्ड के नतीजे मई महीने में ज़ारी होंगे। इस बात की पुष्टि आज सूबे के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की है। एक स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात की पुष्टि की है।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर के ईटपाल गोठान पहुंचे प्रभारी मंत्री लखमा, कहा-महिलाओं में छलक…

उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि “15 मई तक 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो जाएंगी। 10वीं के परिणाम आने के कुछ दिन बाद ही 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी चल रही है।”