रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में पदस्थ भारतीय वन सेवा (IFS) के अफसरों का तबादला किया है। इस बाबत वन विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिया है। ज़ारी आदेश के मुताबिक दुर्ग की CCF शालिनी रैना रायपुर मुख्यालय में पदस्थापना दी गई है।
भैयाजी ये भी देखे : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, फूंकी सड़क निर्माण में लगी…
साल 2001 बैच की IFS शालिनी रैना प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में CCF होंगी। वहीं शालिनी की जगह IFS बीपी सिंह को दुर्ग रेंज के नए CCF बनाया गया है। सिंह रायपुर मुख्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में CCF के पद पर थे।