spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव : 12वें राउंड में कांग्रेस की यशोदा को मिली बढ़त, 11,167 वोटों से आगे

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव : 12वें राउंड में कांग्रेस की यशोदा को मिली बढ़त,...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट में हुए उप चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ती नज़र आ रही थी, तभी भाजपा के कोमल जंघेल ने सभी की धड़कने बढ़ा दी। हालाँकि एक राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के खेमे में फिर से जोश दिखा।

भैयाजी ये भी देखें : खैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा के कोमल जंघेल 309 वोटों से आगे,…

लगातार दस राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे चल रही थी, तभी 11वें राउंड की वोटो की गिनती में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने बढ़त बनाए। कोमल ने यशोदा वर्मा को 309 वोट आएगी बढे। हालाँकि ये बढ़त अगले राउंड में नहीं टिकी। 12वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने एक बार फिर बढ़त बनाई और कोमल जंघेल को पीछे धकेल दिया। यशोदा वर्मा 11,167 वोटों से आगे चल रही है।

गौरतलब है कि पिछले दस राउंड में यशोदा वर्मा तक़रीबन 10 हज़ार वोटो से आगे निकल चुकी थी। वहीं भाजपा के कोमल जंघेल दूसरे नंबर पर बने हुए थे। खैरागढ़ उप चुनाव में आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है, बताया जा रहा है कि अब तक 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को लगभग 12156 वोटों से पीछे छोड़ दिया था, लेकिन 11 वें राउंड में कोमल ने बढ़त दर्ज़ कर यशोदा वर्मा की लीड काम कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि यशोदा वर्मा पहले चरण से ही बढ़त लिए हुए हैं, जबकि जंघेल पिछड़ते जा रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : राजधानी रायपुर में बाल रेस्क्यू अभियान, तीन दिन में 12 बच्चे…

इस नतीजे से कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बना हुआ है। रायपुर में कांग्रेस दफ्तर यानी राजीव भवन में ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि “यह जीत कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वादों को पूरा करने की जीत है। कांग्रेस ने सेमीफाइनल की तरह लड़ा और सेमीफाइनल में कांग्रेस की जीत होने जा रही है। भाजपा सेमीफाइनल हार गई है।”