spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा के कोमल जंघेल 309 वोटों से आगे, 11वें राउंड में मिली बढ़त

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव : भाजपा के कोमल जंघेल 309 वोटों से आगे, 11वें...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट में हुए उप चुनाव में कांग्रेस एक बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ती नज़र आ रही थी, तभी भाजपा के कोमल जंघेल ने सभी की धड़कने बढ़ा दी। दस राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल चुकी थी।

भैयाजी ये भी देखें : राजधानी रायपुर में बाल रेस्क्यू अभियान, तीन दिन में 12 बच्चे…

यशोदा पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाई हुई है जो अब तक लगातार कायम रही। लेकिन 11वें राउंड की वोटो की गिनती के बाद कांग्रेस को झटका लगा। 11वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने कांग्रेस की यशोदा वर्मा को 309 वोट से पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दस राउंड में यशोदा वर्मा तक़रीबन 10 हज़ार वोटो से आगे निकल चुकी थी। वहीं भाजपा के कोमल जंघेल दूसरे नंबर पर बने हुए थे।

भैयाजी ये भी देखें : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे 18 अप्रैल को पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, कोरबा…

खैरागढ़ उप चुनाव में आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है, बताया जा रहा है कि अब तक 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को लगभग 12156 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यशोदा वर्मा पहले चरण से ही बढ़त लिए हुए हैं, जबकि जंघेल पिछड़ते जा रहे हैं।