spot_img

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे 18 अप्रैल को पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, कोरबा में दौरा

HomeCHHATTISGARHBILASPURकेंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे 18 अप्रैल को पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, कोरबा में...

 

कोरबा। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार 18 और 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कोरबा में प्रवास पर रहेंगे। राज्यमंत्री चौबे का 18 अप्रैल 2022 को कोरबा आगमन होगा। चौबे 19 अप्रैल को सुबह आठ बजे स्थानीय प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे।

इसके बाद सुबह 8:30 बजे जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, विधान सभा सदस्य, पार्षद, महापौर, जिला पंचायत, जिला परिषद अध्यक्ष के साथ जलपान पर चर्चा करेंगे। इसके बाद राज्य मंत्री चौबे सुबह 9 बजे से सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, विधान सभा सदस्य, पार्षद, महापौर, जिला पंचायत जिला परिषद अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जिले के पूर्व में संपादित, वर्तमान में कार्याधीन कार्यों की समीक्षा करेंगे एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

राज्य मंत्री चौबे सुबह 10:30 बजे से प्रेस वार्ता कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे। राज्यमंत्री चौबे 11 बजे से जिले के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे से स्थानीय प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

इसके बाद राज्य मंत्री चौबे 12 बजे से अनुसूचित जाति-जनजातीय बस्ती में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच अन्न वितरण करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे अमरकंटक, जिला- अनुपपुर, मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।