spot_img

बड़ी ख़बर : कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों का हमला, IED से उड़ाया पुल

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों का हमला, IED...

सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की ख़बर मिली है। ये मुठभेड़ कोबरा बटालियन के जवान और नक्सलियों के बीच हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में लोगो की जेब में बिजली का झटका, बढ़ी कीमतें…इसी…

घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। उन्होंने ये भी कहा कि अब तक इस मुठभेड़ में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि की पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी शर्मा ने बताया कि किस्टाराम के पोटकपल्ली इलाके में कोबरा 208 बटालियन के जवान सर्चिंग में निकले थे। सर्चिंग के दौरान ही घात लगाए नक्सलियों ने जवानों की टुकड़ी पर हमला किया। जिसके बाद जवानों ने मौके पर जवाबी कार्यवाही शुरू की।

कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान जवानों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। एसपी शर्मा ने बताया कि इस मुठभेड़ में किसी भी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल सर्चिंग ज़ारी है।

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

इधर सुकमा जिले में ही बीती रात माओवादियों ने एक पुल को IED ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। ये पुल सुरक्षा बलों के नए कैंप निर्माण के लिए बेहद अहम और एक मात्र रास्ता भी था। जिसे रोकने की नियत से माओवादियों ने ये ब्लास्ट किया है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा की अहम बैठक के बाद बोली पुरंदेश्वरी, बूथ और मंडल…

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि भेज्जी मार्ग में कोताचेरु व गोरखा के बीच बने पुल पर माओवादियों ने गुरूवार की रात IED लगाकर ब्लास्ट किया है। घटना के बाद डीआरजी के जवानों ने जवाबी कार्रवाई भी की है। हालांकि नक्सली रात के अंधरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इधर आज सुबह से ही पुल मरम्मत का काम किया जा रहा है।