spot_img

भाजपा की अहम बैठक के बाद बोली पुरंदेश्वरी, बूथ और मंडल मजबूत करने पर फोकस

HomeCHHATTISGARHभाजपा की अहम बैठक के बाद बोली पुरंदेश्वरी, बूथ और मंडल मजबूत...

रायपुर। छतीसगढ़ में भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की है। इस बैठक में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद थे।

भैयाजी ये भी देखे : मुख्यमंत्री भूपेश का PM मोदी को पत्र, लिखा-अगले 10 सालों तक…

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि “संगठनात्मक मजबूती के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था। बूथ और मंडल को मजबूत करना है, जिस तरह से खैरागढ़ में सभी ने मजबूती के साथ प्रचार प्रसार किया। उसी तरह से 2023 की चुनावी तैयारी भी करेंगे, समय बद्ध तरीके से काम करेंगे।”

पुरंदेश्वरी ने कहा कि “हम अपने कार्यकर्ताओं को गाइडलाइन देंगे, उसी के अनुसार कार्यकर्ता काम करेंगे। जिस बूथ में हमें अच्छे परिणाम नहीं मिले, वहां पर ज्यादा फोकस करेंगे। नितिन नवीन सरगुजा के दौरे पर जाएंगे और मैं बस्तर के दौरे पर जाऊंगी।”

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश को लेकर सीएम…

खैरागढ़ में हुए उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि “हमारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया, यह हमारी विक्ट्री है। खैरागढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश हर 3 किलोमीटर में सभा करते थे। जिला बनाने की घोषणा उन्होंने की, यह उनकी मायूसी को दर्शाता है।”