spot_img

राजधानी में सजे राम मंदिर, दूधाधारी मठ में भगवान का स्वर्ण श्रृंगार

HomeCHHATTISGARHराजधानी में सजे राम मंदिर, दूधाधारी मठ में भगवान का स्वर्ण श्रृंगार

रायपुर। छत्तीसगढ़ को राम (RAIPUR NEWS) का ननिहाल माना जाता है। रामायण में माता कौशल्या जिस इलाके की रहने वाली बताई गई है। आज के समय में वही छत्तीसगढ़ है। छत्तीसगढ़ में भांजो को पूजने की रिवायत है। रामनवमी के मौके पर पूरे प्रदेश में खास आयोजन हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राम मंदिर सज चुके हैं।

भैयाजी यह भी देखे: खैरागढ़ चुनाव : 20 दिनों से जारी प्रचार अभियान आज शाम थमेगा

वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर को एक दिन पहले ही खास रोशनी से जगमग किया गया। मंदिर के भीतरी हिस्से में फूलों से खास सजावट की गई है। रविवार दोपहर रायपुर के दूधाधारी मठ में जो कि शहर का सबसे प्राचीन राम मंदिर है यहां विशेष पूजा होगी। भगवान राम को खासतौर पर स्वर्ण श्रृंगार से सजाया जाएगा। 3 दिनों तक भगवान को इसी रूप में रखा जाएगा।

देश भर की इकलौती प्रतिमा चंद्रखुरी में

राजधानी से लगे चंदखुरी में माता कौशल्या (RAIPUR NEWS) का इकलौता मंदिर है। ऐसा कहा गया है कि यहां कौशल्या मां की भगवान राम को गोद में बिठाई हुई देश भर की इकलौती प्रतिमा है। इस मंदिर को भी खासतौर पर तैयार किया गया है। रायपुर और आसपास के हिस्सों से लोग यहां रविवार सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।