spot_img

Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश…, बिजली गिरने की भी संभावना

HomeCHHATTISGARHWeather Alert : छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश..., बिजली गिरने की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में तपती गर्मी (Weather Alert) से थोड़ी राहत मिल सकती है सूबे के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई है।

भैयाजी ये भी देखे : वर्धा से आए लोगों ने गरियाबंद में देखा नरवा विकास, वन-धन…

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं यहाँ हल्की बारिश के लिए भी मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई है।

Weather Alert : हवा का संगम स्थल

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ (Weather Alert) में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

भैयाजी ये भी देखे : खैरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कांग्रेस पर दिखाए तीखे…

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परन्तु उत्तर छग में अधिकतम तापमान गिरावट होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।