spot_img

खैरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कांग्रेस पर दिखाए तीखे तेवर

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कांग्रेस पर दिखाए तीखे तेवर

राजनांदगांव। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते खैरागढ़ उपचुनाव दौरे पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन में साल्हेवारा क्षेत्र के चुनाव में सभा को संबोधित किया।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लोकल ट्रेनों को बंद करने पर एसीएस सुब्रत साहू ने लिखा पत्र

उनके साथ राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप, भाजपा महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ग्राम चोभर में खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन में प्रचार करते हुए।

कुलस्ते ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिस दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने की बात कर रही है, उनके पुतले भी कांग्रेस ने जलाए है। अब नाम का उपयोग करना कहीं से ठीक नहीं है।

खैरागढ़ विधानसभा के आमगांव में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन सभा लेते हुए कहा कि केन्द्रक के मोदी जी की सरकार द्वारा भेजे गए गरीबो के मकान को यह भुपेश सरकार जरूरत मंदो तक नही पहुचने दे रही है। गरीबो के 5 किलो चावल तक को यह कांग्रेस सरकार बिना शर्म के डकार जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : कलेक्टर की जाँच रिपोर्ट : क़र्ज़ से नहीं पारिवारिक विवाद के बाद किसान ने की आत्महत्या

जल जीवन मिशन हो या वैक्सिनेशन, केंद्र की भाजपा सरकार सदैव आम जनता के साथ है। परंतु भुपेश सरकार गरीबो के हक के पैसे से आसाम और उत्तप्रदेश में चुनाव लड़कर छत्तीसगढ़ को कर्जदार बना रही है।