spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव : 31 अधिकारी करवाएंगे मतदान, EVM और VVPAT की मिली ट्रेनिंग

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव : 31 अधिकारी करवाएंगे मतदान, EVM और VVPAT की मिली...

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट में हो रहे उप निर्वाचन के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखे : मांई दंतेश्वरी के दरबार में जलेंगे 5051 ज्योति कलश, गर्भगृह तक…

मास्टर ट्रेनर्स कैलाश शर्मा एवं दीपक ठाकुर ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन प्रत्यक्ष प्रस्तुत कर कार्यों की जानकारी दी। सेक्टर अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यविधि का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए 31 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसका प्रशिक्षण आज संपन्न कराया गया।

खैरागढ़ उपचुनाव : IRS संतोष परागे व्यय प्रेक्षक नियुक्त

इधर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2022 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए आईआरएस संतोष परागे को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर : आठ लाख रूपए के इनामी नक्सली डिप्टी कमांडर ने…

व्यय प्रेक्षक आईआरएस परागे से रेस्ट हाऊस स्टेशन रोड राजनांदगांव में नागरिक अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक मिल सकते हैं। व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री संतोष परागे का मोबाईल नंबर 88151-33561 है। विधानसभा उप निर्वाचन 2022 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ के संबंध में संपर्क कर सकते हैं।