spot_img

मांई दंतेश्वरी के दरबार में जलेंगे 5051 ज्योति कलश, गर्भगृह तक दर्शनाथियों को प्रवेश

HomeCHHATTISGARHBASTARमांई दंतेश्वरी के दरबार में जलेंगे 5051 ज्योति कलश, गर्भगृह तक दर्शनाथियों...

दंतेवाड़ा। मंदिर समिति मांई दन्तेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा के द्वारा आगामी चैत्र नवरात्र के संबंध में आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें चैत्र नवरात्र के आयोजन के संबंध में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं, गतिविधियों के बारे में चर्चा की गयी।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर : आठ लाख रूपए के इनामी नक्सली डिप्टी कमांडर ने…

इस बार चैत्र नवरात्र पर्व 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मंदिर में भव्य रूप से आयोजन किए जायेंगे। इस बार मांई दन्तेश्वरी मंदिर में 5051 दीप जलाए जाएंगे। इस बार आये हुए श्रद्धालुगण गर्भगृह तक दर्शन कर पाएंगे।

भैयाजी ये भी देखे : एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आगाज़, लखमा बोले-छत्तीसगढ़ का निर्यात हुआ दोगुना…

इस दौरान दन्तेवाड़ा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत सुनीता भास्कर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पायल गुप्ता, कलेक्टर दीपक सोनी, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, तहसीलदार यशोदा केतारप एवं मंदिर के पुजारी, सेवादार सहित मंदिर समिति के सदस्य और क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुख तथा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।