spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव: शिवराज-सिंधिया समेत 40 नेता कोमल जंघेल के लिए मांगेंगे वोट

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव: शिवराज-सिंधिया समेत 40 नेता कोमल जंघेल के लिए मांगेंगे वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा ने इस जम्बो लिस्ट में 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए हैं। ये तमाम नेता खैरागढ़ में हो रहे उप चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए प्रचार कर उनके लिए जनता से वोट अपील करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : शराब सेस मामलें में हाईकोर्ट ने सरकार को…

स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय स्तर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, नितिन नवीन, शिवप्रकाश, रेणुका सिंह, डॉ रमन सिंह जैसे नाम शामिल है।

भैयाजी ये भी देखे : शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार 5 लाख…

इसके अलावा भाजपा ने प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, कृष्णमूर्ति बांधी, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी समेत तमाम दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

देखें पूरी सूची…