spot_img

Covid 19: देश में 24 घंटे में मिले 15 हजार 102 नए संक्रमित

HomeNATIONALCovid 19: देश में 24 घंटे में मिले 15 हजार 102 नए...

नई दिल्ली। भारत में बुधवार 23 फरवरी को 24 घंटों में कोविड (CORONA) के डेली मामलों में 12.6 प्रतिशत उछाल दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15 हजार 102 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को एक दिन में 13 हजार 405 नए COVID-19 केस और 24 घंटे में 235 मौतें दर्ज की गई थीं। देश में पिछले 24 घंटों में 278 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक कोरोनावायरस से भारत में कुल 5 लाख 12 हजार 622 लोगों की मौत हो चुकी है।

भैयाजी ये भी देखे : UP CHUNAV 2022: अखिलेश यादव से मिले सांसद जोशी के बेटे, BJP को झटका देने की तैयारी?

4 करोड़ 28 लाख 67 हजार 31 कुल संक्रमित 

आज के नए मामलों के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 28 लाख 67 हजार 31 हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 64 हजार 522 हो गई है। एक्टिव मामले कुल संक्रमण (CORONA) के मामलों का 0.38 फीसदी हैं। पिछले 24 घंटों में 31 हजार 377 लोग कोविड से रिकवर होने में सफल रहे हैं। अब तक संक्रमण से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 4 करोड़ 21 लाख 89 हजार 887 पहुंच चुकी है। रिकवरी रेट 98.42 फीसदी चल रहा है। डेली पॉजिटिवटी रेट 1.28 फीसदी पर चल रहा है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.80 फीसदी पर चल रहा है।